जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत के 5 लाख रुपए का स्मार्ट कार्ड सदर अस्पताल में बुजुर्गों के बीच वितरण किया. सांसद विद्युत वरण महतो ने सभी बुजुर्गों से भी अपील किया कि आप सभी अपने साथ के सभी बुजुर्गों को बताएं कि वह इसका लाभ सदर अस्पताल में अपना आधार कार्ड लेकर आए और 5 लाख रुपये का स्मार्ट कार्ड बनाकर किसी भी प्रकार के बीमारी में उसका लाभ ले एवं अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी पहुंचाने का कष्ट करें. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने कहा कि आज काफी संख्या में लोगों ने स्मार्ट कार्ड का रजिस्ट्रेशन कर लिए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

हम एक -एक बुजुर्गों को इसका लाभ देना चाहते हैं. प्रधानमंत्री के इस योजना को सभी 70 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों तक पहुंचाना चाहते हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जसवंत महतो, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद शर्मा डॉ शशि पांडेय, डॉक्टर पीयूष कुमार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, ललन यादव, वरुण सिंह, चिंटू सिंह, अशोक मिश्रा एवं अन्य सदर अस्पताल के सभी डॉक्टर उपस्थित थे.



