जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की टाटानगर अचीवर्स शाखा की ओर से रविवार को खासमहाल सदर अस्पताल में मदर्स डे मनाया गया. इसके तहत मंच की ओर से नवजात शिशुओं के लिए उनकी माताओं को कपड़ों का किट वितरित करते हुए उन्हें प्यार एवं प्रशंसा का संदेश दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन में सहयोग देने के लिए मारवाड़ी युवा मंच की अचीवर्स शाखा ने सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी, डॉ विमलेश एवं सदर अस्पताल की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, सचिव अंशुल रिंगसिया, संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, मेघा चौधरी, विजय सोनी, उत्कर्ष अग्रवाल व विनीत बोरा ने अहम भूमिका निभायी.



