• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-naman-organisation-नमन परिवार ने लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर दीं श्रद्धांजलि, संस्थापक काले बोले-लाला लाजपत राय जी के बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित सामाजिक संस्था नमन के कार्यालय में अमर बलिदानी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पूरे गरिमामय तरीक़े से संपन्न हुई. संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि देश आजादी की लड़ाई का इतिहास क्रांतिकारियों के विविध साहसिक कारनामों से भरा पड़ा है और ऐसे ही एक वीर सेनानी थे लाला लाजपत राय, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने साइमन कमीशन के खिलाफ आवाज उठाई थी. आजीवन ब्रिटिश राजशक्ति का सामना करते हुए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले लाला लाजपत राय को ‘पंजाब केसरी’ भी कहा जाता है. इतना ही नहीं उनकी याद में 17 नवंबर को उनके ‘स्वर्ग-गमन’ के दिन को बलिदान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. जमशेदपुर की अग्रणी संस्था नमन ने उनकी पुण्‍यतिथि पर नमन परिवार के महिलाओं, गणमान्यों एवं सैकड़ों युवाओं की उपस्थिति में श्रद्धांजलि दी. नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा लाला जी की ईश्वर पर सच्ची आस्था थी, वे निडर और बहादुर इंसान थे. मातृभूमि के लिए उनका त्याग और बलिदान अतुलनीय है, देशभक्ति में वे आदर्श स्थापित किये जिसके लिए सम्पूर्ण देश उनका सदैव ऋणी रहेगा. मातृभूमि के लिए उनका बलिदान आज भी देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना का संचार करता है, देश की स्वतंत्रता के लिए उनके प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा. वे एक सच्चे महामानव थे जिन्होंने सदैव मानवता का सन्देश दिया. उनकी देशभक्ति, साहस और आत्म-बलिदान आज भी प्रेरणा बनकर हमारे हृदयों में विद्यमान हैं, इतिहास उन्हें कभी नहीं भुला सकता. 17 नवंबर को बलिदान दिवस मनाने की परंपरा को लोग भूल रहे हैं जो गुलामी की ओर बढ़ना साबित हो सकता है. बलिदानियों की याद हमें जीवन संघर्ष और मातृभूमि के प्रति प्रेम बनाये रखने के लिए जरूरी है. इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश राय ने कहा कि लाला जी भारत के उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने में अपनी ओर से पूरा प्रयत्न किये. ऐसे ही कई देशभक्तों के बलिदानों के पश्चात् देश को आजादी प्राप्त हुआ. राजीव कुमार ने कहा कि हमें अपनी आजादी की रक्षा इन महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही करना होगा. लाला लाजपत राय ने देश के नवनिर्माण का जो स्वप्न देखा था,उसे हम उनके बताए मार्ग पर चलकर साकार कर सकते है. इस मौके पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि लाला लाजपत राय एक सच्चे देश भक्त के साथ ही एक सच्चे समाज सुधारक भी थे. वे जीवन प्रयत्न अछूतों के उद्धार के लिए प्रयासरत रहे. उन्होंने नारियों को भी शिक्षा का सामान अधिकार देने सदैव प्रयास किये. उन्होंने विभिन्न स्थानों अनेक विद्यालयों की स्थापना किये. इसके अतिरिक्त वे एक प्रभावशाली वक्ता भी थे. उनकी वाणी में जोश उत्पन्न करने की वह क्षमता थी जो कमजोर व्यक्तियों को भी ओजस्वी बना देता था. इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन धनुर्धर त्रिपाठी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महेश मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में बृजभूषण सिंह, विपिन झा, देवेंद्र सिंह मारवाह, महेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह संटु, आशीष लूथरा, ए विश्वनाथ, आशीष पांडे, दलवीर सिंह गोल्डी, लाला जोशी, संदीप सिंह पप्पू, प्रवीण कुमार सिंह, मिष्टु सोना, किरण सिंह, आरती मुखी, काकोली मुखर्जी, सीमा दास, विजयालक्ष्मी, डी.मनी, शारदा शर्मा, सुष्मिता सरकार, के सीनू, सीमा गोस्वामी, लख्खी कौर,जूगुन पांडे, प्रिंस सिंह ,विभास मजूमदार,दीपू कुमार ,संतोष यादव, विक्रम सिंह,सरबजीत सिंह टोबी,सूरज चौबे,कार्तिक जुमानी,राजु कुमार,रामा राव,अनुज मिश्रा, शुरू पात्रो,संजय सिंह सहित अन्य कई युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्रद्धांजली अर्पित की.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video
खबर

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

October 2, 2026
Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र
खबर

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

October 2, 2026
Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
खबर

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

October 2, 2026
Next Post

jamshedpur-proud-साहित्य और लेखनी के लिए जमशेदपुर की आरती श्रीवास्तव को मिला बेस्टीज अवार्ड, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिला सम्मान

jamshedpur-intuc-महंगाई को लेकर रघुनाथ पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन, महंगाई को बताया-अभिशाप

jamshedpur-tata-protests-case-टाटा के खिलाफ आंदोलन को लेकर राजनीति तेज, सरयू राय के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हमला, भाजमो के जिला अध्यक्ष ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर स्वार्थसिद्धि के लिए शुरू किया आंदोलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

jamshedpur bjp pays homage : जमशेदपुर भाजपा ने मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दी गयी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News