
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ससीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है. 10वीं की परीक्षा में 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ राहुल कुमार झा, 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ आयुष कुमार यादव एवं 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ मनीष कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे हैं. वहीं 12वीं साइंस में मोहम्मद अवेज हैदर 78.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रहे हैं, जबकि 74.2 प्रतिशत अंकों के साथ शैल राय सेकेंड टॉपर और 70 प्रतिशत अंकों के सथ सैयद अरमानुल हल थर्ड टॉपर रहे हैं. इसी तरह कॉमर्स में अभिषेक कुमार प्रजापति 81.40, अमर कुमार 76.20, अनुश्री दत्ता 72 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय टॉपर रहे हैं. दोनों ही परीक्षाओं में स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. स्कूल के मेंबर सेक्रेटरी एमएन सिंह ने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा है कि शहरी क्षेत्र के मुकाबले कम सुविधाओं में भी ग्रामीण क्षेत्र के हमारे बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर बेहतर प्रदर्शन किया है. आगामी वर्षों में तीनों ही स्कूलों का और बेहतर रिजल्ट हो, इसके लिए स्कूल प्रबंधन लगातार प्रयासरत है. (नीचे भी पढ़ें)

सीबीएसई 10वीं और 12वीं में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल राखामाइंस के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम : जमशेदपुर के राखामाइंस स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ससीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए अपार सफलता अर्जित की है. सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में स्कूल की छात्रा महक कुमारी बनर्जी ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है और वह स्कूल टॉपर रही है. वहीं 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ नकीब महबूब अंसारी और कहकशां नाज 88 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे हैं. 12वीं साइंस स्ट्रीम में स्कूल के छात्र सत्यम गौतम 64, आयुष कुमार शर्मा 63 और अभिषेक घोष 62.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय टॉपर रहे हैं. इसके अलावा 12ववीं कॉमर्स में गुलफ्शां नाज 91 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर, अर्घदीप दास 87 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड टॉपर और अनीष कुमार 83 प्रतिशत अंकों के साथ थर्ड टॉपर रहे हैं. स्कूल के मेंबर सेक्रेटरी एमएन सिंह ने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

सीबीएसई 10वीं में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर का रिजल्ट शत-प्रतिशत : जमशेदपुर के हल्दीपोखर स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का ससीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा है. इस परीक्षा में स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. परीक्षा में 10वीं के छात्र कुणाल क्रांति मंडल 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहे हैं. परीक्षा में 93 प्रतिशत अंकों के साथ ईशा कुमारी स्कूल की सेकेंड टॉपर रही हैं. वहीं 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ शुभम कुमार स्कूल के थर्ड टॉपर रहे हैं. स्कूल के मेंबर सेक्रेटरी एमएन सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके व उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा है कि स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कम संसाधन व सुविधाओं के बावजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी इस रिजल्ट में सराहनीय योगदान रहा है.



