
जमशेदपुर : जमशेदपुर में दो दिन नो इंट्री रहेगी. बड़ी गाड़ियों का इस दौरान प्रवेश वर्जित रहेगी. यात्री बसों को छोड़कर शेष सारे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा यानी सिर्फ बस ही शहर में प्रवेश करेगी. 10 नवंबर को पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की जयंती 2019 के अवसर पर यह नो इंट्री रहेगी. सुबह 6 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक यह पाबंदी लगायी गयी है. इसी तरह कार्तिक पूर्णिमा और श्रीगुरुनानक देव जी के जन्मदिन के अवसर पर 12 दिसंबर को भी नो इंट्री रहेगी. सुबह 6 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक यह नो इंट्री रहेगी. जमशेदपुर के डीसी, एसएसपी और ट्राफिक डीएसपी के हस्ताक्षर से इसका आदेश निर्गत किया गया है.



