
जमशेदपुर : नया साल आने वाला है. 31 दिसंबर 2019 को पुराना साल बीत जायेगा और 1 जनवरी 2020 को नये साल का स्वागत होगा. इसको लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. इसको लेकर जमकर मस्ती लोग कर सकेंगे. मस्ती में किसी को कोई खलल नहीं पड़े, इसके लिए भी इंतजाम कर दिया गया है. जमशेदपुर में नो इंट्री 31 दिसंबर की सुबह शाम छह बजे से रात के दो बजे तक रहेगा जबकि 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात के 12 बजे तक रहेगा. किसी तरह के भारी वाहन के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी. जमशेदपुर के उपायुक्त और एसएसपी की ओर से संयुक्त र ुप से इसका आदेश जारी कर दिया गया है.








