जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) एवं टाटा स्टील यूआइएसएल के टीम ने मिलकर साकची स्तिथ संजय मार्केट के साकची मिष्ठान भंडार रोड लाइन, मनिहारी लाइन, रेडीमेड मार्केट, मानसरोवर गोदाम, मंदिर लाइन, मुर्गा लाइन एवं बाटा लाइन का निरीक्षण किया गया. बारिश के आगमन से पूर्व मार्केट स्थित सभी नालों, कूड़े डंप की सफाई एवं सभी दुकानदारों को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सेवा से जोड़ने के लिए यह टीम निरीक्षण एवं अपील करने निकली. निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से अपील की गई कि वें डोर टू डोर सेवा से जुड़े और सुबह शाम हो रहे साफ सफ़ाई में अपना सहयोग प्रदान करे. (नीचे भी पढ़े)

अक्सर देखा जा रहा है की रात के वक्त जब सारे दुकान बंद हो जाते हैं, तब भारी मात्रा में मार्केट क्षेत्र से सूखे कूड़े का अंबार मुख्य सड़क से लेकर अंदर स्थित नालियों एवं छोटे-छोटे प्वाइंट्स पर एकत्र पाए जाते हैं. ये कूड़े धीरे-धीरे मार्केट के नालियों को जाम करते हैं. मार्केट के सभी दुकानदारों से अपील की गई है की वे साफ-सफ़ाई का विशेष ध्यान दें. इन सभी नालियों का विशेष सफ़ाई कल किया जायेगा जिसके लिए सभी दुकानदार अपना सहयोग प्रदान करेंगे.(नीचे भी पढ़े)

निरीक्षण के दौरान रोड अतिक्रमण हेतु 4600 रुपये, कूड़ा हेतु 11900 रुपये, ट्रेड लाइसेंस न रहने हेतु 7500 रुपये एवं प्लास्टिक इस्तेमाल हेतु 3000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. यह विशेष अभियान जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के पब्लिक हेल्थ चीफ़ मनोज सिंह शेखावत के नेतृव में की गई. इस मौके पर जमशेदपुर अक्षेस के नगर प्रबंधक, टैक्स टीम, होम गार्ड, पर्यवेक्षक, टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंधक एवं सुपरवाइजर मौजूद थें.



