
जमशेदपुर : जोजोबेड़ा स्थित नुवोको सीमेंट (पहले लाफार्ज) कंपनी में लोको ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक बारीगोड़ा निवासी राजेश तिवारी है. इस घटना के बाद से ठेका मजदूरों ने नुवोको सीमेंट कंपनी में कामकाज को बंद कर दिया है और शव को टीएमएच से उठाने से इनकार कर दिया है. इंटक नेता राजीव पांडेय के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है जहाँ मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी पहुंच गए है. लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग कर रहे है.

मिली जानकारी के अनुसार, बारीगोड़ा निवासी राजेश तिवारी नुवोको सीमेंट कंपनी में कई वर्षों से काम कर रहे है. गुरुवार की सुबह वे ड्यूटी पर थे. इसी दौरान लोको सेक्शन में काम करने के दौरान वे लोको ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनका दोनो पैर कट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. हालांकि, नुवोको सीमेंट की ओर से उनको इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. समाचार लिखे जाने तक शव को उठाने मजदूर और इंटक नेता नही दे रहे है. कंपनी में हड़ताल हो चुकी है.



