जमशेदपुर : कदमा आर्ट स्कूल के निकट ओड़िया बंधु टीम द्वारा “ओड़िया होली मिलन समारोह” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ओड़िया समाज के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने हर्षोल्लास के साथ रंगों के इस पर्व को भारतीय संस्कृति की गरिमा के अनुरूप मनाया. इस अवसर पर उत्कल दुर्गापूजा कमेटी के सदस्य भी काफी संख्या में उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की सफलता में मुख्य रूप से सत्यव्रत महापात्र, सूर्यकांत पाणि, बुलू राउल, बुलु साहू, यूएस पटनायक, विभूति मिश्रा, सुभाष राउल, नितेश साह, आशीष झा, डॉ ज्ञान रंजन पटनायक, बिनोद बिहारी दास सहित ओड़िया बंधु टीम के अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा. सभी की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से यह समारोह पूर्णतः सफल एवं यादगार रहा.






