जमशेदपुर : विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर शहर के दिव्यांगों की ओर से एक रैली निकाली गई. जिसमें बच्चे भी शामिल हुए. उन्होंने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिले की उपायुक्त से मुलाकात की. इस दौरान जिले की उपायुक्त ने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं. हर तरह के दिव्यांग बच्चे और लोग इस रैली मे शामिल थे. कल यानी शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा रविन्द्र भवन सभागार में एक शिविर का आयोजन दिव्यांगजनों के लिए किया जायेगा, जहां उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. साथ ही वैसे दिव्यांग जो 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके हैं उनका वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जायेगा. साथ ही जिनका वोटर कार्ड बन चुका है उनका आधार लिंक भी किया जायेगा. जिले की उपायुक्त ने कहा कि इन दिव्यांगो में साधारण व्यक्ति से ज्यादा क्षमता है, जरूरत है उन्हें आगे बढ़ाने की और इसी दिशा में जिला प्रशाशन कार्य कर रहा है.




