
चाकुलिया : जमशेदपुर के पास स्थित चाकुलिया-कानिमहुली हॉल्ट के बीच मंगलवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार अप लाईन पर पोल संख्या 180/25 के पास उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है. सुचना पाकर जीआरपी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये घाटशिला भेज दिया है. जीआरपी के जवानों ने आस पास के ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराया परंतु मृतक की पहचान नही हो पायी है.



