जमशेदपुर : ऑनलाइन बुकिंग में बेहतरीन लग्जरी सर्विस देने का दावा करने वाली चेरी कॉलर्स की टाटा से अयोध्या जाने वाली बस (नंबर एपी39टीएच 2356) छूटने के समय तक स्टार्ट ही नहीं हो पाई, लगभग एक घंटे तक मैकेनिक के काम करने के बाद भी इंजिन में भयानक आवाज के साथ बस बंद हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस वजह से बनारस और अयोध्या के पैसेंजर काफी परेशान हुए, यात्रियों के लाख निवेदन के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जबकि कुछ यात्रियों की बनारस से फ्लाइट थी तो कुछ बहुत जरूरी कार्य से जा रहे थे. थोड़ी ही देर में बस के स्टाफ भी भाग गए. ऑनलाइन बुकिंग वालों का कोई काउंटर भी नहीं होता है, जिस कारण यात्री मायूस होकर वापस लौट गए.




