जमशेदपुर: पटेल महापरिवार, जमशेदपुर का वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह रविवार, 1 फरवरी को टेल्को स्थित थीम पार्क में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए पटेल समाज के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही. वनभोज कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. उपस्थित अतिथियों ने समाज की एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया.(नीचे भी पढ़े)

संस्था के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने समाज के प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकजुटता को और सुदृढ़ किया जा सकता है. वहीं संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिन्हा ने कहा कि जमशेदपुर की लौहनगरी में मानगो ब्रिज के समीप गोलचक्कर पर लौह पुरुष सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिले.कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.विजेताओं में अंजू देवी, ममता सिंह, अंजली कुमारी, रागिणी देवी, अजय सिन्हा, संजय सिंह, रंजीत कुमार एवं संतोषी देवी शामिल रहे.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, समाजसेवी संतोष कुमार, विजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, जदयू नेता विश्राम प्रसाद, अधिवक्ता निर्मल सिंह, वृंद कुमार सिंह, प्रशासनिक वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, सहित धर्मनाथ सिंह, अशोक मंडल, चंद्र मोहन चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वार्षिक वनभोज कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री संजीव सिन्हा, धर्मवीर सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, बैद्यनाथ कुमार, मुकेश सिंह, सतेंद्र चौधरी, विश्वनाथ प्रसाद, जवाहर लाल, संजय सिंह, अनिल सिंह, रंजय कुमार, ललन प्रसाद, विजय किशोर, जितेंद्र कुमार, अशोक सिंह, राहुल चौधरी, वशिष्ठ रावत, संतोष कुमार, शंभू शरण, शैलेश सिंह, अविनाश कश्यप, अनिल भोले कृपा, विवेकानंद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.








