जमशेदपुर:बकरीद को लेकर मंगलवार को मानगो थाना मे एक शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में एसडीएम, एएसपी, मानगो निगर निगम के सहायक आयुक्त, थाना प्रभारी समेत सभी धर्मो के लोग व गणमान्य लोग मौजूद थे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई, बिजली, जलापूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की. इस दौरान मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने आश्वासन दिया के त्योहार से पहले इन सभी शिकायतों का समाधान कर दिया जाएगा. साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले एनिमल वेस्ट को खुले मे न फेंके व नगर निकाय द्वारा चिन्हित स्थानों व गड्डों में ही उसका निपटान करें. (नीचे भी पढ़े)
वहीं एएसपी रिषभ द्विवेदी ने लोगों ने शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की.उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरुरत नहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखे व प्रशासन का सहयोग करें. साथ ही किसी भी धर्म या आस्था को ठेस पहुंचाने से बचें. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और जो भी शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं एसडीएम ने लोगो से प्रतिबंधित जानवरों के कुर्बानी नहीं करने और वेस्ट का सही तरीके से डिस्पोजल करने की अपील. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.







