जमशेदपुर: 18 जुलाई को मुहर्रम त्योहार को मनाने के लिए आजादनगर थाना क्षेत्र के महल इन सभागार में मोहर्रम के लाइसेंसी और आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक बुलाई गई. यह बैठक पटमदा डीएपी सुमित कुमार की अध्यक्षता में की गई एवं मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव खास तौर पर उपस्थित थे. बैठक में आजादनगर थाना क्षेत्र के 20 मोहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसी, अशरफ हुसैन,शफीक, मोहम्मद अलाउद्दीन, शेक असलम, वसी राजा, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद हमिम, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद खलील, मोहम्मद समीद और हैदर ने कहा के हर वर्ष के भांति मुहर्रम का अखाड़ा का जुलूस अपने थाना क्षेत्र के अंदर और इमाम बाड़ा के आस पास ही मुहर्रम अखाड़ा के खेल का आयोजन किया जाएगा और विसर्जन के लिए हम अपने बाइक और टेम्पो में 2, 4 के संख्या में कर्बला नदी में जाकर फतीहा के सामान को ठंडा करेंगे और वापस आ जाएंगे. नगर निगम से अनुरोध किया गया है की पिछले सालों की तरह इस साल भी मोहर्रम के 5 तारिक से ले कर 10वीं तक विशेष सफाई और लंगर के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने कहा की आप लोगो ने पिछले त्योहारों में प्रशासन का काफ़ी सहयोग किया है और सभी त्योहार काफी अच्छे से मनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)

मोहर्रम में भी आप लोगो को नगर निगम और हमारी तरफ से जिन चीजों की आवश्यकता समय पर पूरा पूरी की जायेगी. डीएसपी सुमित कुमार ने कहा मुहर्रम के लिए अतिरिक्त फोर्स हर अखाड़ों पर डिपोर्ट किया जाएगा ताकि आपको त्यौहार मनाने में विधि व्यवस्था की किसी तरह की परेशानी ना हो. बैठक का संचालन आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने किया, और इस बैठक में खास तौर से अध्यक्ष हाजी शेख बदरुद्दीन, अपूर्व पाल, शाहिद परवेज, ताहिर हुसैन, सुरेंद्र शर्मा, मोहम्मद कासिम, मोइनुद्दीन अंसारी,यासीन अंसारी,आफताब आलम,हाजी अयूब अली,हाजी फिरोज असलम,राजू गोराई, इसरार खान,शेख निजाम,मोहम्मद अब्दुल,एहतेशामुर रहमान,शबीना परवीन,आयशा खान,फरजाना बेगम,ताजीम हैदर,अशफाक उल्लाह,मास्टर सादिक अली,सैयद तारीक,शेख निज़ाम,मोहम्मद खुर्शीद,वारिस कॉलोनी अखाड़ा के लाइसेंसी ताजुद्दीन,मोहम्मद शाहिद उपस्थित थे.




