जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार को सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह को जेल भेज दिया. जुगसलाई पुलिस ने साकची पुलिस के साथ मिलकर कोलकाता में छापामारी कर गुरुवार को चिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. उसको गुरुवार की शाम को ही जुगसलाई थाना लाया गया था. वहीं, साकची थाना में अप्पू तिवारी को रखा गया था, जो आजसू के प्रवक्ता भी है. अप्पू तिवारी को साकची पुलिस पूछताछ करने के बाद देर शाम को उसको भी जेल भेज दिया. साकची थाना में सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज है. बताया जाता है कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पहले सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह को जेल भेजा गया. एमजीएम अस्पताल में लाकर उसका मेडिकल जांच कराया गया. कोरोना की जांच करने के बाद उसको जेल भेजा गया है. चिंटू सिंह के खिलाफ जुगसलाई थाना में रंगदारी का मामला दर्ज है.




