
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सेंट मेरीज हिंदी स्कूल के पास सीएमएस के कलेक्शन एजेंट जितेंद्र सिंह से छिनतई का प्रयास करने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने परसुडीह हलूदबनी निवासी राजीव शर्मा उर्फ लल्लू और कदमा भाटिया बस्ती निवासी राम सुंदर शर्मा शामिल है. (नीचे भी पढे)
पुलिस ने इनके पास से एक कार, 2 मोबाइल और एक खोखा बरामद किया है. पुलिस ने दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.(नीचे भी पढे)
ब्लू डार्ट का कर्मचारी भी प्लान में शामिल
जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि गिरफ्तार राजीव शर्मा ब्लू डार्ट का कर्मचारी है और वह राम सुंदर शर्मा का दोस्त है. राम को पैसों की जरूरत थी उसने राजीव को यह बात बताई जिसके बाद दोनो ने खासमहाल में बैठकर जितेंद्र को लुटने का प्लान बनाया. इसमें तीन अन्य लोग भी शामिल है. (नीचे भी पढे)
जिन्होंने घटना को अंजाम दिया था. जिस दिन जितेंद्र ने ब्लू डार्ट से 8 लाख रुपए लिए थे उस दिन राजीव ने राम को इसकी सूचना दी. जिसके बाद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि राम कई मामलों में जेल भी जा चुका है. फिलहाल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.



