जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो-आजादनगर क्षेत्र में मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अवैध पार्किंग, नशाखोरी और अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए पैदल रूट मार्च किया. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों को चेतावनी दी गई. वहीं सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी करने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसी गतिविधियां पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.(नीचे भी पढ़ें)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.



