
जमशेदपुर : अगर पुलिस कुछ चाह ले तो वह कर दिखाती है. ऐसी ही कुछ कर दिखा है जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने. थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना से फरार हुए दोनों चोर बागबेड़ा के रहने वाले राजू मांझी और जगन्नाथ प्रसाद को पकड़ने में कामयाब हुए. इन दोनों को भुइयांडीह के काली मंदिर में चोरी करते मंगलवार की देर रात को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था.
इन दोनों को थाना के हाजत में रखा गया था. बुधवार की तड़के सुबह दोनों चोर हथकड़ी लेकर ही थाना से फरार हो गये. इसके बाद मुख्यमंत्री के भतीजे और भाजपा नेता कमलेश साहू ने दल बल के साथ मिलकर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने कहा था कि 24 घंटे में दोनों को पकड़ लिया जायेगा. इसका नतीजा सामने आया कि दोनों को ही पुलिस ने धर दबोचा है.



