जमशेदपुर : जमशेदपुर के भुइयाडीह में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को लेकर राजनीति तेज हो गया है. इसको लेकर भाजपा और भाजमो आमने सामने आ गया है.
भाजपा : भुइयांडीह ऑक्सीजन कॉलोनी के मैदान की घेराबंदी का भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने किया विरोध : जमशेदपुर के भुइयांडीह लिट्टी चौक के समीप शुक्रवार को बीओसी के ऑक्सिजन कॉलोनी मैदान की टाटा कंपनी के द्वारा घेराबंदी करने आये लोगों का सैकड़ो स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध किया. मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी मैदान की घेराबंदी और निर्माण कार्य का विरोध किया. उन्होंने कहा कि सदियों से उक्त स्थान बीओसी कंपनी के ऑक्सीजन कॉलोनी के रूप से जानी जाती है. जहां पर दुर्गापूजा, गोवेर्धन पूजा, रामनवमी के अखाड़ा, श्रीराम कथा, भागवत कथा एवं कई अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न होते आ रहे हैं. कहा कि हम विकास कार्यों का विरोध कतई नही कर रहे हैं, टाटा कंपनी प्रबंधन मैदान में पार्किंग बनाये, पार्क बनाये, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाये, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाये अथवा अन्य कोई निर्माण कार्य करें. इन सब कार्यों से कोई आपत्ति नही है, परंतु विकास कार्य के नाम पर बस्तीवासियों के भावनाओं को कुचलने नही देंगे. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन के साथ भुइयांडीह के लोग अपने निजी आयोजन को लेकर भी इसी मैदान पर आश्रित हैं. ऐसे में अब टाटा कंपनी द्वारा इसे घेरे जाने से वैसे सभी निजी एवं धार्मिक अनुष्ठान बाधित होंगे. गुँजन यादव ने कहा कि इस मामले को लेकर स्थानियों निवासियों के संग टाटा कंपनी प्रबंधन की पूर्व में बातचीत भी हुई थी जिसपर कंपनी प्रबंधन ने बस्तीवासियों से उचित स्थान को सौन्दर्यीकरण कर सौंपने का वादा किया था. लेकिन अब इसके बिना ही घेराबंदी का कार्य कर मैदान को क्यों छीना जा रहा है. उन्होंने कहा कि ज़ब तक कंपनी अपने वादे के मुताबिक बस्तीवासियों को धार्मिक अनुष्ठान हेतु स्थान नहीं देती तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जायेगा. इसके साथ ही, कहा कि मैदान में दुर्गापूजा धूमधाम से होते आ रही है और धूमधाम से आगे भी होगी. इसके लिए बस्तीवासियों के संग जो लड़ाई लड़नी होगी उसे लड़ने को तैयार है. (नीचे भी पढ़ें)

भाजमो : भुइयांडीह बाबुडीह में पुराने पार्किंग में जुसको द्वारा निर्मित होने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव द्वारा विरोध करना उनकी विकास विरोधी मानसिकता का परिचायक – भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने प्रेस वक्तव्य जारी कर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव द्वारा बाबुडीह पुराने पार्किंग के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य में अवरोध पैदा करने के कृत्य पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा है की जमशेदपुर के भुइयांडीह के बाबुडीह इलाके में विधायक सरयू राय के अथक प्रयास से जुसको द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है. विदित हो की बाबुडीह की बड़ी आबादी लंबे कालखंड से पेयजल संकट से जूझ रही है और पिछ्ले 25 वर्षों में यहाँ की जनता को पेयजल संकट से निकालने के लिए जो कार्य नहीं हुआ वह विधायक सरयू राय के दृढनिश्चय के कारण संभव हो सका है और आने वाले एक वर्ष में यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर जनता को सुपुर्द कर दिया जाएगा. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा का विधायक सरयू राय ने स्थानीय लोगो की धार्मिक भावना का ख्याल रखते हुए जुसको के अधिकारियों से पूर्व में ही यहाँ प्रयाप्त भूमी को पुजा स्थल के लिए छोड़कर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था जिसे जुसको ने स्वीकार किया था और इसी योजना के तहत कार्य आज प्रारंभ किया जा रहा था.
भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव का विरोध पुरी तरह से अनैतिक और उनकी जन – विरोधी, विकास- विरोधी मानसिकता का परिचायक है. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की सच्चाई यह है की इस पार्किंग स्थल के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुछ समर्थक वाहन मालिकों से वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसुली करते हैं यही कारण है की यहाँ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण होने से इनकी वसुली बंद होने का खतरा मंडरा रहा है और ये लोग प्लांट निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं. एसा ही अवरोध अलग-अलग स्थानों पर हो रहे विकास के कार्यों में रघुवरवादियों द्वारा किया जा चुका है. सुबोध श्रीवास्तव ने गुंजन यादव सहित अन्य रघुवरवादी नेताओं को चेताते हुए एलान किया है की चाहे वे जितना भी विरोध कर ले बाबुडीह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हर हाल में बनकर जनता को सुपुर्द किया जाएगा. सुबोध श्रीवास्तव ने मांग की है की जिला प्रशासन ऐसे तत्वों पर संज्ञान लेकर विधिसम्मत कारवाई सुनिश्चित करे.




