जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी का रहने वाला संथाली लोकगीत के प्रथम कैसेट सिंगर सिमल टुडू ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से रांची राजभवन में मिले. उन्होंने राज्यपाल से गुहार लगायी है कि संथाली संस्कृति, लोग संगीत से जुड़े अधिकतर लोगों को राज्य सरकार द्वारा उपेक्षित, अवहेलित है और सरकारी सहायता से वंचित हैं. उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि वह संथाली गीत संगीत के क्षेत्र में युवाओं को जोड़ कर अपने कला संस्कृति को नया रूप देना चाहते हैं. राज्यपाल ने उन्हें गायकी के क्षेत्र में वापसी के लिए शुभकामनाएं दी. इस क्षेत्र में लगन से काम करने के मदद का भरोसा दिया है. राज्यपाल ने सिमल टुडू से गीत भी सुनवाया.



