जमशेदपुर : टाटा मोटर्स टेल्को ग्राउंड में आयोजित अंडर 16 टैलेंट हंट क्रिकेट प्रतियोगिता में केरला समाजम मॉडल स्कूल के छात्र तरणजीत सिंह ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ विकेट-कीपर का खिताब हासिल किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस उपलब्धि पर स्कूल की डायरेक्टर नंदनी शुक्ला, प्राचार्या रीना बैनर्जी, उप प्राचार्य एल अब्राहम, हेड मिस्ट्रेस सुजाता सिंह एवं तमाम खेल शिक्षक ने उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया.







