
जमशेदपुर : 1971 का युद्ध दुनिया के लिए भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक है, क्योंकि मात्र 13 दिनों में हमने सिर्फ इतिहास ही नहीं रचा, बल्कि दुनिया का भूगोल भी बदल दिया। ऐसा दुनिया के किसी भी युद्ध के कारण नहीं हो सका है। आज यह बात पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आयोजित स्वर्णिम विजयोत्सव सह वीर सम्मान समारोह 2020 में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर बीजी पाठक (निदेशक, राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय, झारखंड) ने अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम का आरंभ वन्दे मातरम के उद्घोष और अतिथि सम्मान तथा भारतमाता पूजन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में ब्रिगेडियर बीजी पाठक, कर्नल एनके राय रजिस्ट्रार एन आई टी जमशेदपुर, कमांडर अनिल प्रताप सिंह टाटा स्टील एविएशन, चंद्रेश्वर खान और अभय सामन्त विभाग संघ चालक आर एस एस का आतिथ्य प्राप्त हुआ। चंद्रेश्वर खा ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता वह तो अभूतपूर्व होता है। आज हम अगर चैन की नींद सोते है तो उसके लिए देश सैनिकों का शुक्रगुजार होता है। कर्नल एन के रॉय ने आने संबोधन में कहा कि सैनिक अनुशासित और प्रबंधन कला के माहिर होते है। अतः उनका नागरिक परिवेश में सदुयोग हो। वीर सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण युद्धवीरों का सम्मान था, जिससे उपस्थित दर्शक दीर्घा में विजय के आँसू आ गए। जिन वीरों का हुआ सम्मान, उनमें हवलदार राम विजय सिंह, हवलदार घनश्याम प्रसाद सिंह, हवलदार जलेश्वर शर्मा व हवलदार परशुराम सिंह शामिल हैं।
कार्यक्रम में ऐसी माता का भी सम्मान किया गया जिनका एकलौता बेटा हो और सेना में हो। वीर माता चमेली देवी और वीर माता इंदु देवी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर समाज सेविका चंदन जायसवाल ने सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की तरफ से इस प्रयास को अनूठा और प्रशंसनीय बताया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बंध गया। सार्जेंट उमेश शर्मा ने ऐ मेरे वतन के लोगो की प्रस्तुति दी, जबकि सूबेदार पूरी ने मेरा भारत गाया। हर्षिता और कनक की टीम ने शानदार और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कर्नल निशित राय ने कहा कि हम सबके लिए यह गौरव की बात है की यह संगठन एक अपरिमेय कार्य कर रहा है जिसकी तैयारी की जानी चाहिए।

बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उपहार देकर उनका मनोवर्धन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से क्रीड़ा भारती के प्रान्त मंत्री राजीव, ज़िला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, सेवा भर्ती के विभाग मंत्री संजय, प्रसेनजित तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के हरे राम ओझा, राष्ट्राचेतना के प्रदीप, सुभाष, सुखदेव सहित 300 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। संगठन के अध्यक्ष तापस मजूमदार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर राजेश पांडे, सिद्धनाथ सिंह, उमेश शर्मा, राजीव, राजेश, अमरदीप समद, संजय सिंह, विपुल, सुरेंद्र, संतोष, शैलेश, संजय, विनय, सही भूषण, रमेश राय, दीपक सरकार, योगेश, संतोष मिश्रा, आमोद कुमार, विजय कुमार, जसबीर समेत अन्य उपस्थित थे।




