जमशेदपुर : घाघीडीह केंद्रीय कारा में मंगलवार रात जिला प्रशासन ने औचक छापामारी की. प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से जेल में हड़कंप मच गया. डीएसपी तौकीर आलम और अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस बल के साथ की गई इस छापामारी में जेल के प्रत्येक वार्ड की गहन तलाशी ली गई. प्रशासन की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के यह कार्रवाई शुरू की, जिससे जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जा रहा है कि किसी गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन की ओर से जेल में छापामारी की गई. टीम ने जेल के अंदर मौजूद हर वार्ड और परिसर की बारीकी से जांच की. हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक बरामद हुआ या नहीं. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार यह छापामारी जेल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से की गई है. फिलहाल छापामारी जारी है और पूरे जेल परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. जिला प्रशासन की इस औचक एवं सख्त कार्रवाई से बंदियों के साथ ही जेल प्रबंधन में भी खलबली मची हुई है.




