
जमशेदपुर : जमशेदपुर की रेल पुलिस काफी सतर्क है. यहीं वजह है कि लगातार रेलवे की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती के तहत समझते हुए रेल एसपी एहतेशाम वकारिब ने अपने कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक की. खास तौर पर रेलवे को लेकर नक्सलियों द्वारा हाल में दी गयी चेतावनी को लेकर काफी सतर्कता बरतने को लेकर विशेष बैठक की गयी. इस दौरान वीआइपी ट्रेन दुरंतो, गीतांजलि, राजधानी जैसी अन्य सारी ट्रेनों के परिचालन के वक्त किस तरह स्टेशन से लेकर रेलवे ट्रैक पर किस तरह की सतर्कता बरतना है, इस पर भी बातचीत की गयी. रेल डीएसपी नूर मुस्तफा अंसारी भी इस बैठक में थे. इस दौरान यह कहका गया कि अभी सबसे ज्यादा जरूरी है कि स्टेशन पर किसी अनजान वस्तु और अनजान लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाता रहे.




