जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के समीप से होकर गुजरने वाली रेल लाइन इन दिनों स्थानीय लोगों के मुसीबत का कारण बन चुका है. मंगलवार को बंगबंधु समाज के बैनर तले स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल टाटा नगर स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक मंडल अभियंता प्रथम से मुलाकात कर डीआरएम के नाम एक मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से इन्होंने रेलवे द्वारा कॉलेज के समीप किए गए गड्ढों के कारण हो रहे परेशानियों से निजात दिलाए जाने की मांग की. इन्होंने बताया, कि गड्ढों के कारण आम लोगों को सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है. छात्र-छात्राओं के अलावा सड़क पर चलने वाले लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. वैसे इन्होंने जल्द ही इस समस्या का निराकरण नहीं होने पर रेलवे के वरीय अधिकारियों से मिलने की बात कहीं.





