जमशेदपुर: स्वतंत्रता से लेकर संविधान बनने तक की ऐतिहासिक यात्रा और देश की उन्नति हेतु अपनी प्रतिबद्धता को समझते हुए रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने 77वां गणतंत्र दिवस मनाया. तिरंगा फहराने के बाद अनुज कुमार मुर्मू और राकेश लागुरी ने भारत देश और शहीदों की जय के नारे लगाए.गणतंत्र दिवस पर अपने विचार और स्वतंत्रता से संविधान बनने तक के अब तक की यात्रा पर स्नातक विभाग की छात्रा नित्या झा ने जानकारी दी.(नीचे भी पढ़े)
नर्सिंग विभाग की अनीशा तिवारी, विकास और शिव कुमार ने भी गणतंत्र दिवस पर अपना वक्तव्य दिया.
छात्रा प्रियंका ने “ऐ मेरे वतन के लोगों” गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति की. छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किया.कार्यक्रम का सफल संचालन किया बीएड की छात्रा रिया सिन्हा और श्वेता कुमारी ने.(नीचे भी पढ़े)
पूरे कार्यक्रम के व्यवस्था पक्ष को एनएसएस विभाग के प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर भूपेश चंद के निर्देशन में संपन्न किया गया.इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राम बचन, सचिव गौरव बचन और सहसचिव विवेक बचन की भी उपस्थिति रही. सभी विभाग के प्राचार्य और व्याख्याताओं ने भी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति भक्ति भाव प्रदर्शित किया.





