जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालूबासा मेन रोड में रैश ड्राइविंग करने वाले कुछ युवकों को लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा. बताया जाता है कि मेन रोड में तीन लड़के गलत तरीके से गाड़ियां चल रहा था और रैश ड्राइविंग करते हुए एक व्यक्ति को भी ठोकर मार दी थी. (नीचे देखें पूरी खबर)

इसके बाद गाड़ी वाले को लोगों ने घेर कर पकड़ा और फिर उनकी दम तक पिटाई कर दी. बाद में पुलिस वहां पहुंची और उन युवकों को पकड़ कर थाना ले गई. लोगों की शिकायत है कि उसे एरिया में इसी तरह के कुछ युवकों की टोली है जो लगातार इस तरह गाड़ियां चलाकर लोगों को परेशान करते हैं. कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद लोगों ने खुद से इन युवकों को पक़ड़कर पीटा.




