
जमशेदपुर : साकची स्थित जुबली पार्क रोड पर मंगलवार को नशे की हालत में एक कार सवार युवक ने सड़क पर खड़े वाहनों में टक्कर मार दी जिसमें 2 बच्ची समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जुबली पार्क की ओर से एक कार तेज रफ्तार से अाई और सड़क पर खड़ी एक हुंडई कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर हुंडई कार के आगे स्कूटी लगा कर नाश्ता कर रहे एक परिवार को चोट अाई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई के दी। सूचना पाकर साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कार को थाना ले गई।







