जमशेदपुर : स्व शशि भाई आडेसरा की पुण्य स्मृति में पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाईटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा आयोजित 804था नेत्र शिविर नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सम्पन्न हो गया. इससे पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये 40 नेत्र रोगियो की आंखों की पट्टी खोलकर उनकी आंखों की जांच की जिसके पश्चात रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की भावी अध्यक्ष कंचन प्रसाद, उनके पति राजेश प्रसाद, सचिव वासन्ती, संयुकत सचिव जाह्नवी गोस्वामी ने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया व दवाइयां प्रदान कीं एवं उपहार स्वरूप एक एक तौलिया व फल प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन में रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह के निर्देशन में रेड क्रॉस कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार घोषाल, आशीष कुमार, हीरालाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी का 805वां नेत्र शिविर स्व शान्ति देवी सावा की स्मृति में 7 से 9 फरवरी तक सावा परिवार जुगसलाई के संयोजन में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जाएगा.







