जमशेदपुर: उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर बुधवार को कैरेज कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय विभान मुखी के आंखों का ऑपरेशन जमशेदपुर आई हॉस्पीटल में सम्पन्न हुआ. विदित हो कि 10 दिन पूर्व विभान की आंखों में डी क्लाग नामक केमिकल का अंश पड़ गया था. जिसके कारण उसके समुचित इलाज के लिए बच्चे के माता-पिता ने उपायुक्त से आग्रह किया था.(नीचे भी पढ़े)
जिसके पश्चात उपायुक्त ने ऑपरेशन हेतु रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव को निर्देश दिया,जिस कारण आज ऑपरेशन सम्पन्न हुआ. विभान के हॉस्पीटल के डिस्चार्ज के समय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, कार्यकर्ता श्याम कुमार, आदित्य कुमार सिंह एवं आशीष कुमार उपस्थित थे. विभान के माता-पाति सीमा मुखी, रामा मुखी ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की संवेदनशीलता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.



