जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा पेट्रोल पंप के पास एक चेसिस वाहन ने रोड क्रॉस कर रहे एर बुजुर्ग को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. जख्मी की पहचान मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 9 निवासी मो कासिम के रूप में हुई है. उधर पुलिस ने बुजुर्ग को धक्का मार कर भागे चालक को चेसिस सहित गिरफ्तार कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि मानगो के बालीगुमा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम हुए एक हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बालीगुमा पेट्रोल पंप के पास बुजुर्ग मो कासिम सड़क पारएक व्यक्ति सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान एक अजात बड़े वाहन ने आकर उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वह वहीं जख्मी हो कर गिर पड़े. किसी के सूचित करने पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची एवं जख्मी को इलाद के लिए तुरत एमजीएम अस्पताल भेजवाया, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि मो कासिम बालीगुमा में बड़े वाहनों के गाइड के रूप में काम करते हैं. उधर पुलिस ने बुजुर्ग को धक्का मार कर भाग रहे चेसिस वाहन को पकड़ लिया है





