
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात ओवरटेक करने को लेकर दो कार पर सवार युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई. घटना के बाद भीड़ जुटी और फिर सूचना मिलने पर फौरन सीतारामडेरा पुलिस पहुंच गई की मारपीट करने वाले दोनोें पक्ष से दो युवकों को पकड़ा और थाना ले गई. बताया जाता है कि स्विफ्ट कार डिमना रोड की तरफ से आ रही थी जबकि लाल रंग की दूसरी कार सुंदरगार्डेन से मानगो चौक की तरफ जा रही थी. तभी ओवरटेक करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर मारपीट हो गई. बताया जाता है कि एक कार में कुछ युवक थे नशे की हालत में फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



