जादूगोड़ा: परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा के प्राथमिक शिक्षक सपन पाल (57) की वैल्लूर अस्पताल में मंगलवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया. सपन पाल बीते डेढ़ सालो से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे. एक महीने पूर्व उन्हें वैल्लूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इधर निधन की खबर से शिक्षको समेत उनके शुभ चिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई. उनका अंतिम संस्कार वैल्लूर में ही किया जाएगा. सपन पाल अपने पीछे दो बेटियों समेत हरा- भरा परिवार छोड़ कर चले गए. उनके निधन पर विद्यालय प्रधानाध्यापक सुचित्रा कुंवर ने दुख प्रकट किया है. (नीचे भी पढ़े)

विदित हो कि 57 वर्षीय शिक्षक सपन पाल की सेवा तीन साल बची थी. उनकी प्रारंभिक शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्र विद्यालय जादूगोड़ा में हुई, मेहनती व पढ़ाई में अव्वल सपन पाल ने अपनी काबिलियत के बदौलत जिस स्कूल से पढ़ाई की उसी स्कूल में शिक्षक बनाने का गौरव प्राप्त किया. हसमुख विचार के शिक्षक सपन पाल सबको रुलाकर भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. लेकिन उनकी यादें सालो साल जादूगोड़ा वासियों के दिलो में शिक्षक के रूप भी उनकी उल्लेखनीय यादों को याद करेगी.




