बहरागोड़ा : बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया पंचायत के धानघोरी गांव के सड़कडीह चौक में स्थापित बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर लोगों ने किया माल्यार्पण. मौके पर मुखिया राम मुर्मू ने बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा तिलका मांझी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर ग्राम प्रधान समाय मुर्मू, पिन्टु पातर, कृष्णो पातर, सनातन सोरेन, कान्हाइ लाल मुर्मू, रवीन हेम्ब्रम, संजय पातर, हाती पातर, सत्य टुडू, बारसा टुडू, सूर्य सोरेन, मंडल हेम्ब्रम, रमेश मूर्मू, जगन्नाथ मुर्मू, लिपु गिरि, विश्वजित राना, कृष्णों मन्ना, रवीन्द्र नाथ मुर्मू, रामेश्वर हांसदा, गोपाल हेम़्ब्रम, नन्दलाल पातर समेत अन्य उपस्थित थे.





