
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की गामारिया पंचायत के माहाकुड़िया गांव में 16 केवी के ट्रासंफार्मर जल जाने से ग्रामीण अंधकार में रह रहे थे. ट्रासंफार्मर जलने की खबर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद विद्युत वरण महतो को दी. सांसद के त्वरित कार्यवाही पर बिजली विभाग ने गांव को महज 18 घंटे में 16 केवी का एक नया ट्रासंफार्मर उपलब्ध कराया और उसके दूसरे ही दिन गांव में बिजली बहाल हो गई. दो दिन पश्चात उक्त ट्रासंफार्मर फिर से जल गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर से सासंद से सम्पर्क स्थापित कर जानकारी दी सासंद ने अपने कार्यकर्ताओं से बार बार ट्रासंफार्मर जलने की वजह पूछे तो पता चला उक्त ट्रासंफार्मर में उपभोक्ताओं की संख्या जरूरत से ज्यादा है. जिसके कारण बार -बार ट्रासंफार्मर जल जाता है. सांसद के पहल पर बिजली विभाग ने गांव वालों को 25 केवी ट्रासंफार्मर मुहैया कराया. इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस अवसर कुमार गौरव पुष्टि , मुना पाल , नन्दलाल सिंह मुंडा ,बलराम सिंह मुंडा , विश्वजीत राणा , चंदन सीट , अजीत देहुरी , श्रीमती कृष्णा पाल , श्याम दे , राजेश बारीक मौजूद थे.








