
चाकुलिया: झारखंड सरकार द्वारा अब तक बालू घाटों की नीलामी नही कराये जाने से बालू माफियाओं की चांदी कट रही है. बालू घाट की नीलामी नही होने से बहरागोड़ा और चाकुलिया के विभिन्न सुवर्णरेखा नदी घाट से बालू माफिया रात के अंधेरे में विभिन्न वाहनों से बालू की ढुलाई कर बहरागोड़ा और चाकुलिया में भंडारण करते है. इसके बाद जिन लोगों को इसकी जरुरत होती है उसे ट्रैक्टर के माध्यम से सप्लाई कर दी जाती है. बालू माफिया मनमाना रेट ले रहे है जिससे लोग परेशान है . विभिन्न गांवों में बालू बेचकर माला माल हो रहे हैं.मिली जानकारी के अनुसार चाकुलिया प्रखंड में एक ट्रैक्टर बालू 2600 रूपय में बिक रहा है. बालू माफियाओं की मनमानी से जहां ग्रामीणों की जेब कट रही है वही बालू माफिया की चांदी कट रही हैं. बुधवार को चाकुलिया के बीडीओ ने बालू से लदा तीन ट्रैक्टर को जब्त कर जांच कर कार्रवाई करने के लिए थाना को हैंडओवर किया है. बीडीओ के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंम मच गया है. वही कुछ ट्रैक्टर मालिक द्वारा अब भी रात की अंधेरे में बालू घाट से ट्रैक्टर में बालू लादकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, इससे सरकार को लाखों का नुकसान हो रहा है.







