जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के भाजपा नेताओं ने रविवार को मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण की अगुवाई में इचड़ा गांव में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया. सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी जादूगोड़ा मंडल की ओर से उत्तरी इचड़ा के बूथ 196, 197, 198 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
इस अभियान में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश महामंत्री रीता मिश्रा, घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंचल दास,युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित सिंह परमार, तारक दे, रूपाली सवैयां, उज्ज्वल गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, वरुण सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश भगत, मंडल मंत्री गौरव सिंह, टुलु कर्मकार, मोनू अग्रवाल आदि ने हिस्सा लिया.



