गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के लेदाडीह गांव निवासी सुनील सोरेन के खिलाफ बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती ने यौन शौषण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता के ब्यान पर गुड़ाबांदा थाना में कांड संख्या 9/23 के तहत धारा 376,313,323,417 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है. युवती द्वारा गुड़ाबांदा थाना में दर्ज केस के मुताबिक आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ यौन शौषण किया है.(नीचे भी पढ़े)
जब वह गर्भवती हो गई तो उसके साथ युवक ने मारपीट की और जबरन गर्भपात कराया है. युवती के दिए बयान पर थाना में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.



