चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के कर्मियों ने गुरूवार को स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा के तहत वार्ड संख्या 9 के हाट चाली परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद असगर खान, नगर प्रबंधक अनंत कुमार खालखो के नेतृत्व में नपं कर्मी और सफाई मित्रों ने झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया. मौके पर नपं कर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छता से होने वाले लाभ की जानकारी दी.



