जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में यूसिल की सुरक्षा में जुटे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने सोमवार को अपना 56वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया. इस मौके पर सीआइएसएफ की ओर से बैरक मैदान में मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहां कमांडो जवानों ने चारों दिशाओं से दुश्मनों के हमले से बचते हुए व विजय के लिए मॉक ड्रिल प्रस्तुत किया. इसी तरह अन्य कई प्रस्तुतियों से बल के जवानों ने अपनी क्षमता का अहसास कराया. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि, यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ संतोष सत्पथी ने परेड की सलामी ली व यूसिल के न्यूक्लियर पावर कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही सीआइएसएफ की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इन जवानों की अचूक सुरक्षा के कारण आगे संसद भवन में भी सीआइएसएफ की तैनाती की संभावना जताई. इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट रॉकी पीएस ने कहा कि 10 मार्च 1969 को सीआइएसएफ की स्थापना हुई. आज इसके दो लाख से अधिक जवान 259 संस्थानों में अपनी सेवा दे रहे हैं. 56 वर्षों से विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा में जुटे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में मुख्य रूप से यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ संतोष सत्पथी, वित निदेशक विक्रम केसरी दास, उप महाप्रबंधक राकेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट रॉकी पीएस, सहायक कमांडेंट अक्षय उगले, इंस्पेक्टर पवन कुमार, इंस्पेक्टर एस के सिंह, इंस्पेक्टर रहमान, विनय कुमार, आरके यादव समेत जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह के जवानों व अधिकारियों ने भाग लिया.



