
घाटशिला : डुमरिया थानान्तर्गत पलासबोनी पंचायत के खान्खाघोडा स्थित फोरेस्ट डैम के पास एक अधेड़ व्यक्ति का सिरकटी लाश मिली है. ऐसा लगता है कि कही और हत्या कर शव की शिनाख्त नही हो ऐसी सोची-समझी साजिश के तहत सिर काटकर फेक दिया गया है. स्थानीय निवासियो ने चौकीदार के जरिए डुमरिया पुलिस को सूचना दी है पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक नही हुई है.




