गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत मुड़ाकाटी गांव में शुक्रवार को सुबह अचानक पुआल टाल में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. इसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. ग्रामीणों की सूचना पर ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू घटनास्थल पर पहुंची. श्रीमती मुर्मू की पहल पर घाटशिला थाना प्रभारी ने तत्काल दमकल भेजवाया. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. समय पर दमकल पहुंचने के कारण आग की लपटें आस पास के क्षेत्र में नहीं पहुंची.(नीचे भी पढ़े)
पीड़ित दुर्गा किस्कू ने बताया कि आग लगी की घटना 10 हजार का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि सुबह अचानक पुआल टाल में आग लग गयी. आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है. ज़िला परिषद सदस्य ने बताया कि पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मोनो सामाद, पंसस प्रतिनिधि नवीन साव, जानुराम हांसदा, महावीर भकत समेत अनेक लोग मौजूद थे.





