चाकुलिया : चाकुलिया के कई जंगलों में आग लगने का दौर जारी है. वन विभाग की टीम आग बुझाने में परेशान है. जंगल की आग से वन क्षेत्र के काजू जंगल भी जल रहें हैं. इन दिनों काजू के पेड़ फूलों से लदे हुए हैं और जंगल की आग से काजू के कई पेड़ झूलस गए हैं. इससे विभाग को भारी नुक्सान हुआ है. बीती दोपहर हवाई पट्टी से सटे काजू जंगल की झाड़ियों और सूखे पत्तों में आग लग गई. इसके कारण फूलों से लदे काजू के दर्जनों पेड़ झुलस गये है. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि शरारती तत्वों द्वारा जंगल और सुखी झाड़ियों में आग लगा दी जा रही है. सूखे पत्ते और झाड़ियों के कारण आग जंगल में तेजी से फैल जा रही है. विगत रविवार को भी बड़ामारा और हवाई पट्टी से सटे जंगलों में आग लग गई थी. वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्यों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था.



