गालूडीह: घाटशिला के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के पिता लक्ष्मण मुर्मू का मंगलवार को निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे. उन्होंने अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री, दो पुत्र, पुत्रवधु व नातियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए है. झाड़ग्राम ज़िला अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. निधन का खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. (नीचे भी पढ़े)
बता दें कि वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. लक्ष्मण मुर्मू घाटशिला कॉलेज से 31 दिसंबर 2018 को सेवानिवृत्त हुए थे. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पैतृक गांव धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत मौदाशोली पंचायत के नुवाग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा.




