बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र के लुगाहारा जंगल में हाथीयों का झुंड शरण लिए हुए है. रविवार की शाम बड़शोल जाने वाली सड़क पर तीन हाथी के आने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि लुगाहारा गांव से सटे जंगल में 6-7 हाथी शरण लिए हुए है. गांव से सटे जंगल में हाथी के रहने से गांव के ग्रामीण काफी भयभीत हैं. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड दिन भर जंगल में रहते हैं और शाम ढलते ही हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचाते हैं. हाथियों के भय से ग्रामीण रातजगा कर रात गुजार रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से हाथियों के झुंड को गांव से दूर सुरक्षित स्थान तक ले जाने की मांग कर रहे हैं ताकि गांव में किसी प्रकार की जान माल की क्षति ना हो.




