गालूडीह: बनकाटी पंचायत के जगन्नाथपुर और बड़ाखुर्शी पंचायत के गिधिविल टोला में रविवार को
महिला-पुरूष मिलाकर सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. उन सभी को विधायक रामदास सोरेन द्वारा फूलमाला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि लोगों का रुझान लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है.(नीचे भी पढ़े)

झारखंड और झारखंडियों के बेहतर भविष्य के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से बेहतर पार्टी और कोई नहीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सारी सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कई योजनाएं चला रहे हैं. उन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों को शुभकामनाएं दीं. मौके पर झामुमो के जगदीश भकत, वकील हेंब्रम, दुर्गाचरण मुर्मू, अबनी महतो, धीरेन महतो, मंटू महतो, लखपति गिरी, बादल किस्कू आदि उपस्थित थे.



