घाटशिला : आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के फरार अभियुक्त राजू प्रकाश महतो उर्फ अतुल उर्फ पिंटू महतो, पिता केशव महतो के बोकारो के झुमरा पहाड़ स्थित घर पर शनिवार को घाटशिला पुलिस ने ग्रामीणों के समक्ष ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तिहार चिपकाया.(नीचे भी पढ़े)
जानकारी हो कि दिनांक 12/08/23 को घाटशिला थाना काण्ड संख्या 17/2017, दिनांक 01/03/17 धारा 147/148/149/353/307 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट में प्राथमिकी अभियुक्त राजू प्रकाश महतो उर्फ अतुल उर्फ पिंटू महतो, ग्राम झुमरा पहाड़,थाना रहवान ओपी जिला बोकारो के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी घाटशिला द्वारा निर्गत इश्तेहार का तमिल झुमरा पहाड़ स्थित घर में ढोल बजकर सभी ग्रामीणों के उपस्थिति में इश्तेहार चिपकाया गया.




