घाटशिला : घाटशिला क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का आलम व्याप्त है. क्षेत्र में न तो सड़क दुरुस्त है और ना ही लोगों को कचड़े गंदगी व मच्छरों से मुक्ति मिल पा रही है. अब तो घाटशिला की हाईमास्ट लाइट व्यवस्था भी बेपटरी हो चुकी है. मुख्य सड़क से लेकर बाजार तक स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं. नतीजा यह है कि शाम होने के बाद क्षेत्र के कई मुख्य स्थल अंधेरे हो जाता हैं. क्षेत्र के अधिकतर हाईमास्ट लाइट देखने की व्यस्तु बन गयी है. बस एक खंभे की तरह हाईमास्ट लाइट खड़ी है. अंधेरा होने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर छोटे-मोटे गड्ढे होने के कारण अंधेरे में लोग चल नहीं पा रहे हैं जिससे दुर्घटनाएं घट रही है. संबंधित विभाग के पदाधिकारी की चुप्पी भी समझ से परे है.



