बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री कर रहे एक दुकानदार को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने एनएच किनारे ओम रेसीडेंसी के पास स्थित एक गुमटी पर छापा मारकर दुकानदार शंकर प्रसाद को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गुमटी से पुलिस को दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें जब्त की है. (नीचे भी पढ़े)
आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस तत्पर है और प्रशासन अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से नजर रखी जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से शराब कारोबार कर रहे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.



